नगराज दर्पण समाचार
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को अपना आठवां बजट पेश किया। ये मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट था। साल 2019 से लेकर अब तक अपने बजट भाषण में उन्होंने कभी लाल, पीली, नीली तो कभी कत्थई कलर की साड़ी पहनी है। प्रत्येक वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस खास दिन के लिए लुक अलग होता है। उन्होंने बजट प्रस्तुतियों में अपने साड़ी चयन के माध्यम से भारतीय हस्तशिल्प और परंपराओं को खूबसूरती से प्रदर्शित किया है।इस बार भी बजट से उनका लुक सामने आया है। इस बार भी वित्त मंत्री का लुक बेहद खास रहा। अपने आठवें बजट के लिए वित्त मंत्री ने सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी कैरी की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे में सरकार के बिहार फोकस की झलक भी दिखाई दी।

8वें बजट के लिए वित्त मंत्री का खास लुक, निर्मला सीतारमण ने पहनी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी; देखें 8 बजट के 8 अलग अंदाज
7वें बजट में निर्मला सीतारमण का लुकबजट 2025 पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुनहरे काम वाली एक ऑफ व्हाइट साड़ी चुनी। इसे उन्होंने शॉल और लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए साड़ी पहनी।दुलारी देवी 2021 पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री ने मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी का दौरा किया, तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की और बिहार में मधुबनी कला पर सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान किया। दुलारी देवी ने साड़ी पेश की थी और वित्त मंत्री से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था।