
एनआरडी न्यूज ब्यूरो
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बलवंत शास्त्री ने कहा है हिंदू राम भक्त हिंदू को छोड़कर गैर हिन्दू महिला या पुरुष एक भी वोट भारतीय जनता पार्टी को नहीं देगा, प्रमुखता से भ्रम फैलाया जा रहा है ,इसे चलाने में न्यूज़ चैनल एवं सोशल मीडिया का भी हाथ है इसे नकारा नहीं जा सकता,सच्चाई यह है कि भारतीय जनता पार्टी को वोट सिर्फ सनातन हिंदू और राम भक्त ही देते हैं और आगे भी देंगे ।भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल इस गंभीर विषय को समझने में गवा दिया है अब चुनावों के लिए कितना समय बचा है उसका इसी रणनीति के तहत सदुपयोग करना चाहिए।
उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को निम्नलिखित 6 सुझावों को अमल में लाने का नसीहत दिया है।
1.हिंदू राष्ट्र की घोषणा।
2.समान नागरिक कानून।
3.जनसंख्या नियंत्रण कानून।
4.हिंदू न्यास बोर्ड का स्थापना जिसमें मठ मंदिरों की संपत्ति पर पूर्ण अधिकार हिंदुओं का हो।
5.संपूर्ण गोवंश की सुरक्षा प्रमुखता से लागू करना ।
6.पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को शीघ्र अति शीघ्र भारत में मिलाना।
डॉक्टर शास्त्री का दावा है भारतीय जनता पार्टी को बचा सकता है,अन्यथा आने वाला समय बहुत खराब है । संघ की भूमिका भी ढुल-मुल रही है। राज्यों में कानून न बनाकर राष्ट्रीय कानून बनना चाहिए समान रूप से प्रत्येक राज्यों में लागू हो।भारतीय जनता पार्टी अगर अपने एजेंडो पर कायम रहती तो आज उसे कर्नाटक राज्य गवना नहीं पड़ता,आज भाजपा अन्य पार्टियों से आगे बढ़ कर सेकुलर का दिखावा कर रही है,यह पार्टी हित के लिए सही नहीं है। हमें याद रखना होगा अपने प्रमुख एजेंडे को अमल में पार्टी हित के लिए लागु करना ही पड़ेगा।