
नगराज दर्पण समाचार
Dr Manmohan Singh Live Update: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत के आर्थिक सुधारों के महानायक डॉ. मनमोहन सिंह ने अब इस दुनिया में नहीं रहे. गुरुवार रात उनका दिल्ली AIIMS में देहांत हो गया. केंद्र सरकार ने उनके देहांत पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक ऐलान किया है. उनके मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग होगी, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया. वह 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री थे.
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा रद्द हो गया है। यह दौरा शुक्रवार को होना था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह दौरा रद्द किया गया। सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। डॉ. यादव सिवनी में कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करने वाले थे। स्वामित्व योजना के तहत हितलाभ वितरण कार्यक्रम भी होना था। लेकिन अब यह सब कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार रात बेहोशी की हालत में उन्हें एम्स ले जाया गया था। रात के समय उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा।
स्थगित कर दिए गए सभी कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा भी इसी कारण रद्द हुआ है। वे सिवनी में कई विकास कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। इनमें भूमिपूजन, लोकार्पण और स्वामित्व योजना के तहत हितलाभ वितरण शामिल थे। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी में भी एक कार्यक्रम होना था। लेकिन अब ये सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।