रूस ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण सम्मेलन हैए क्योंकि इसके नतीजों ने दुनिया को कई चुनौतियों पर आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया और ष्ग्लोबल साउथष् की ताकत और महत्व का प्रदर्शन किया। ष्ग्लोबल साउथष् शब्द का इस्तेमाल अक्सर विकासशील और अल्प विकसित देशों के लिए किया जाता हैए जो मुख्य रूप से अफ्रीकाए एशिया और लैटिन अमेरिका में स्थित हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत ने यूक्रेन सहित कई मुद्दों पर पश्चिमी देशों को अपना दृष्टिकोण आगे बढ़ाने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र ने स्पष्ट रूप से एक संदेश दिया कि दुनिया में सैन्य संघर्षों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार हल किया जाना चाहिए और पश्चिमी शक्तियां विभिन्न संकटों के समाधान की अपनी अवधारणाओं के साथ आगे नहीं बढ़ पाएंगी। उन्होंने कहाए ष्ष्यह कई मायनों में महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन है।
